Home प्रदेश भाजपा का प्लान बी! क्या ऑपरेशन लोटस की चल रही तैयारी

भाजपा का प्लान बी! क्या ऑपरेशन लोटस की चल रही तैयारी

0
143
  • दिल्ली में बंद कमरे में 2 घंटे तक चली शाह और विजयवर्गीय की मुलाकात
  • एग्जिट पोल में फर्क आया तो प्लान बी की ओर जा सकती है भाजपा
भोपाल। 02 दिसंबर 2023
मध्यप्रदेश में भाजपा को विभिन्न एग्जिट पोल ने जीत या बढ़त के करीब तो पहुंचा दिया है लेकिन कहीं न कहीं संगठन इससे ज्यादा आश्वस्त नहीं दिख रहा है। प्रदेश में सियासत परवान चढ़ रही है। अगले चौबीस घंटे में नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। इस बार भाजपा सिर्फ एग्जिट पोल पर निर्भर नहीं दिख रही है बल्कि दिल्ली में बीते दिन दो घंटे तक पार्टी के दो दिग्गजों की वार्ता ने प्रदेश में प्लान बी की ओर इशारे किए हैं।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयगर्वीय बीते दिनों पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की खबरों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। मुलाकात कोई खास बात नहीं हैं, लेकिन इस मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश की आने वाली सरकार और उसकी सियासत को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। राजनीति के पंडितों ने इस मुलाकात को प्रदेश में पार्टी के प्लान बी की तैयारियों से जोड़ा है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार भाजपा बहुमत हासिल कर लेती है तब तो सब ठीक है लेकिन यदि पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंचती तो ऑपरेशन लोटस की ओर भी पार्टी जा सकती है।
किस बारे में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बंद कमरे में हुई है। सूत्रों की माने तो इस मुलाकात का मकशद कुछ और था। आपको बता दें विजयवर्गीय और शाह की मुलाकात पहले से प्रस्तावित नहीं थी। ऐन वक्त पर ये मुलाकात सियासत की चर्चाओं के बाजार को गर्म कर रही है। राजनीतिक जानकारों की माने तो इस मुलाकात के कुछ और मायने हो सकते हैं।
लंबी चली नेताओं की मुलाकात
सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच काफी लंबी चर्चा चली और बहुमत के आंकड़ों पर मंथन भी हुआ। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस का मुकाबला है। सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश में भले ही एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। लेकिन बीजेपी इसमें कोई चूक नहीं होने देना चाहती है। यही कारण है कि 3 दिसंबर के बाद बहुमत के आंकड़े को कैसे छूना है इसको लेकर चर्चा हुई है। खास बात ये है कि इस मुलाकात में काफी देर तक मंथन चला है। बहरहाल इस पर दोनों नेताओं की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here