आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार को थम जाएगा शोर, सोमवार को मतदान

Date:

भोपाल : 10 मई, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की आठ सीटों पर शनिवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। यहां भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताक झोंक दी है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेता सभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मालवा निमाड़ अंचल में डेरा डाले हुए हैं। पिछले दिनों इस अंचल को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी धार और खरगोन में जनसभा को संबोधित किया था। आठ सीटों पर कुल 74 प्रत्याशी अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे अधिक इंदौर में 14 तो सबसे कम खरगोन में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां 18 हजार 7 मतदान केंद्रों पर एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता 13 मई को अपना सांसद चुनेंगे। इनमें से 12 हजार 180 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। मतदान में बाधा डालने वाले तत्वों पर निगरानी रखने के लिए क्रिटिकल मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही वेबकास्टिंग की निगरानी की पुख्ता व्यवस्था करें, जिससे किसी केंद्र पर मतदान में अनियमितता दिखाई दे, तो तत्काल कार्रवाई की जा सके।
——

बाहरी नेताओं की रवानगी, स्थानीय नेता संभालेंगे मोर्चा
प्रचार थमते ही शनिवार को बाहरी नेता निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वहां के स्थानीय नेता ही मतदान की कमान संभालेंगे। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने बूथ पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए तय रणनीति के तहत जूटा दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार विधानसभा और बूथवार बैठकें कर अलग-अलग क्षेत्र के मुद्दे और वहां के भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर मतदान सुनिश्चित कराने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं रविवार को 18 हजार 7 मतदान केंद्रों पर मतदान दल रवाना हो जाएंगे।
—–
मालवा निमाड़ अंचल को साधने मोदी और राहुल कर चुके हैं सभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धार और खरगोन में सभा कर आदिवासी वोटरों को साधने का प्रयास किया, तो एक दिन पहले राहुल गांधी भी खरगोन के सैगांव और रतलाम के जाैबट में सभा कर चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में डेरा डाले हुए हैं। खरगोन में अरूण यादव सहित बड़े नेता मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू पटवारी मालवा और निमाड़ अंचल में लगातार दौरे कर रहे हैं। वहीं दिग्विजय सिंह प्रचार थमने तक मंदसौर, रतलाम और खंडवा में सभाएं करेंगे। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी लगातार सभाएं कर रहे हैं।
—–
आठ सीटें एक नजर में
संसदीय सीट– पुरुष– महिला– थर्डजेंडर– कुल मतदाता– प्रत्याशी
देवास एससी –989992–941649–23–1931664– 8
उज्जैन एससी -895392–877267–75– 1772734– 9
मंदसौर — 954926–936168– 27– 1891121– 8
रतलाम एसटी –1035456– 1049387– 39– 2084882– 12
धार एसटी — 974599– 969165– 47– 1943811– 7
इंदौर –1263169– 1239262–98– 2502529– 14
खरगोन एसटी — 1020945– 1018092– 28– 2039065– 5
खंडवा –1065540–1035032– 59– 2100631– 11
——-

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related