पहली बार रक्षा उत्पादन 1 लाख करोड़ के पार

Date:

भोपाल : 19 मई, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

रक्षा मंत्रालय के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वित्तीय-वर्ष (एफवाई) 2022-23 में रक्षा उत्पादन का मूल्य पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। वर्तमान में इसका मूल्य 1,06,800, करोड़ है और निजी रक्षा उद्योगों से आंकड़े प्राप्त होने के बाद इसके और अधिक होने की संभावना है।  वित्तीय-वर्ष 2022-23 में वर्तमान रक्षा उत्पादन का मूल्य वित्तीय वर्ष 2021-22 के आंकड़े 95,000 करोड़ रुपये की तुलना में 12% तक बढ़ा गया है।

सरकार देश में रक्षा क्षेत्र में उत्पादन को बढ़ाने के लिए और उनकी चुनौतियों को कम करने के लिए रक्षा-उद्योग और उनके संघों के साथ लगातार काम कर रही है। आपूर्ति श्रृंखला में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों और स्टार्टअप के एकीकरण सहित ‘व्यवसाय में सुगमता’ जैसे उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कई नीतिगत बदलाव किए गए हैं।

इन नीतिगत बदलावों के कारण एमएसएमई और स्टार्टअप समेत उद्योग रक्षा डिजाइन, विकास और उत्पादन में आगे आ रहे हैं और सरकार द्वारा पिछले सात-आठ वर्षों में उद्योगों को जारी किए गए रक्षा उत्पादन लाइसेंसों की संख्या में लगभग 200% की वृद्धि हुई है। इन उपायों ने देश में रक्षा-उत्पादन उद्योग इको सिस्टम को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के भी जबरदस्त अवसर उपलब्ध कराए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...