भोपाल : 7 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)
– मुख्यमंत्री की अटकलों का संस्पेस रविवार को खत्म हो जाएगा- कैलाश विजयवर्गीय
– भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने कहा- तीनों राज्यों में लाड़ली बहना योजना का नहीं, मोदी मैजिक चला
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर -1 से नवनिर्वाचित विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट कर दिया है कि रविवार (10 दिसंबर) को मुख्यमंत्री के नाम का संस्पेंस खत्म हो जाएगा। विजयवर्गीय गुरुवार को भोपाल में असामाजिक तत्वों के हमले में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर को देखने एक निजी अस्पताल पहुंचे थे।। इस बीच पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल अपने नाम को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक दर्जन नाम चल रहे हैं, मेरा नाम चलाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. अभी मैं राष्ट्रीय महामंत्री हूं। विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री पद के कब सस्पेंस खत्म होने के सवाल पर कहा कि रविवार को सस्पेंस खत्म खत्म हो जाएगा।
एक अन्य सवाल पर कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना नहीं मोदी मैजिक चला, इसके जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा, आप सुधारिए इसको। मैंने कहा कि मोदी मैजिक चला और सारी योजनाएं चली। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना भी चली। योजनाओं का गुलदस्ता होता है, उस गुलदस्ते में एक फूल लाड़ली बहना का भी था। मोदी की उपस्थिति और मोदी का नेतृत्व सबसे भारी था। क्या लाड़ली बहना छिंदवाड़ा में छत्तीसगढ़ में या राजस्थान में थी क्या? छत्तीसगढ़ की विजय तो बहुत बढ़ी विजय है। इसलिए सिर्फ और सिर्फ नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व अमित शाह की रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा की पोलिंग बूथ और पन्ना प्रमुख की कारगर योजना के कारण तीनों राज्यों में भाजपा के पक्ष में परिणाम आए हैं।
भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर हमला करने वालों को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि इस प्रकार के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। देवेंद्र ठाकुर झुग्गी छोपड़ी के हमारे बहुत अच्छे कार्यकर्ता है। उनके पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है हम शासन से मांग करेंगे कि कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। ऐसी गुंडागर्दी की पुर्नवृत्ति न हो इसकी भी हम चिंता करेंगे।



