अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह ने दिया विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र

Date:

भोपाल : 30 मार्च , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
– विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रमुख सचिव एपी सिंह को भेजा
– अधिसचूना जारी कर रिक्त घोषित की जाएगी सीट, चुनाव आयोग तय करेगा कब होगा उपचुनाव
भोपाल।
चार माह पहले छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए कमलेश प्रताप शाह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के साथ विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रमुख सचिव एपी सिंह को त्यागपत्र दिया। इसे स्वीकार कर लिया गया है।अब एक-दो दिन में अमरवाड़ा सीट रिक्त घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर चुनाव आयोग को सूचित किया जाएगा, जो उपचुनाव कराएगा। विधानसभा में अब कांग्रेस दल के सदस्यों की संख्या 66 से घटकर 65 रह जाएगी।
16वीं विधानसभा के गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। प्रदेश में छिंदवाड़ा एक मात्र जिला ऐसा था, जहां सभी सातों विधायक कांग्रेस के थे। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर निगम महापौर भी कांग्रेस का है। पार्टी के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा लंबे समय से प्रयास कर रही है।उसे अब सफलता भी मिल रही है। 15वीं विधानसभा में भी छिंदवाड़ा जिले की सभी सातों सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। तब छिंदवाड़ा से विधायक दीपक सक्सेना ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। मुख्यमंत्री रहते कमल नाथ ने यहां उपचुनाव लड़ा था। 15वीं विधानसभा में कांग्रेस के कुल 27 विधायकों ने त्यागपत्र दिया था।
त्यागपत्र मिला है, एक-दो दिन में सीट रिक्त होगी घोषित- विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि अमरवाड़ा से कांग्रेस के विधायक कमलेश प्रताप शाह का त्यागपत्र प्राप्त हुए है। सीट रिक्त घोषित करने की प्रक्रिया एक-दो दिन में पूरी कर अधिसूचना जारी कर चुनाव आयोग को उपचुनाव कराने के लिए सूचित किया जाएगा। उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि सीट रिक्त होने की सूचना मिलने पर उसे चुनाव आयोग भेजा जाएगा। उपचुनाव कब होगा, यह आयोग ही तय करेगा।
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...