उज्जैन कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात

Date:

भोपाल : 25 मार्च , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सुबह हुई आगजनी में घायल पुजारी व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी हैं।

कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

कलेक्टर ने बताया है कि स्थिति सामान्य हैं, महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

उज्जैन कलेक्टर ने 3 दिन में जाँच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

उज्जैन कलेक्टर सिंह ने मंदिर में हुई आगजनी की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...