गुजरात ने मोदी जी के रूप में दुनिया को वैश्विक नेता दिया : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम विश्वास का प्रतीक,गुजरात में फिर बनेगी बीजेपी सरकार

10 नवंबर (प्योर पॉलिटिक्स)

मानसकाठा (गुजरात)।गुजरात चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है।मानसकाठा सहित अन्य विधानसभाओं के चुनाव प्रभारी बनाए गए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी कमान संभाल ली है । आज उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ ही एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। डॉ मिश्रा ने कहा कि गुजरात के लोग इस बात पर गर्व कर सकते है की उन्होंने मोदी जी के रूप में देश को एक सफल प्रधानमंत्री और दुनिया को वैश्विक नेता दिया है। मोदी जी का नाम आज विश्वाश का प्रतीक बन चुका है । यही विश्वास एक बार फिर गुजरात में कमल का फूल खिलाएगा।

पालनपुर विधानसभा में आयोजित इस सभा में पालनपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अनिकेश ठाकर,जिला अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान,दाता विधानसभा प्रत्याशी लाघू वार्गी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे । विशाल सभा को संबोधित करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का व्यक्तित्व ऐसा है कि यह बहुत पहले ही भान हो गया था की मोदी जी देश को शिखर पर ले जाएंगे। 1990 में जब में विधायक बना था तब मोदी जी मध्यप्रदेश के प्रभारी थे। तब हम उनमें गुजरात के मुख्यमंत्री की छवि देखते थे।जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब हमारे साथ देश भी उनमें प्रधानमंत्री की छवि देखने लगा। आज जब वह प्रधानमंत्री है तो देश ,दुनिया उनमें वैश्विक नेता की छवि देख रहा है। मोदी जी को आज विश्व के नेता के रूप में देखे जा रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि गुजरात के लोगो के लिए यह गर्व का विषय है कि उन्होंने देश को एक सफल व दूरदर्शी प्रधानमंत्री ही नहीं दिया ,दुनिया को एक वैश्विक नेता भी दिया है।ऐसा नेता जिसका प्रभाव दुनिया ने देखा है। रूस, यूक्रेन युद्ध में वहा पढ़ने वाले बच्चे फंस गए थे लेकिन किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि जिस गाड़ी में भी तिरंगा लगा था उसे छूने तक को हिम्मत किसी ने नहीं की। दोनो देश की सेनाओं ने रास्ता दिया। मोदी जी के कारण दुनिया में देश की ऐसी आज ऐसी धाक है।यह सब देख कर देशवासी भी आज गर्व करते है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि
मोदी जी का नाम आज विश्वाश का प्रतीक बन गया है।यही विश्वास एक बार फिर गुजरात में कमल का फूल खिलेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...