चौथे चरण के लिए चौथे दिन 12 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र

Date:

भोपाल : 22 अप्रैल , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

अब तक कुल 28 अभ्यर्थियों द्वारा 47 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र के चौथे दिन सोमवार को 12 अभ्यर्थियों ने 22 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 28 अभ्यर्थियों द्वारा 47 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि चौथे चरण के लिये चौथे दिन 22 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक- 21 देवास (अजा) में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में पूर्व के एक अभ्यर्थी द्वारा पुन: 1 नाम निर्देशन पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। चौथे चरण के शेष लोकसभा संसदीय क्रमांक-25 धार (अजजा) में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...