ठाकरे जी की तपस्या के बल पर खड़ा हुआ है पार्टी का विशाल संगठन: शिवराज सिंह चौहान

Date:

भोपाल : 28 दिसम्बर, 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री ने प्रदेश कार्यालय में स्व. ठाकरे जी, स्व.पटवा जी, स्व.अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। स्व. ठाकरे जी के बताए मार्ग पर चलकर ही आज मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन तैयार हुआ है, जिसकी प्रशंसा पूरे देश में की जाती है। ठाकरे जी हमारे प्रेरणापुंज हैं। वहीं, पटवा जी ने भी पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कड़ा परिश्रम किया। आज हम दोनों ही नेताओं के बताए मार्ग पर चलते रहने का संकल्प लेते हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को स्व. कुशाभाऊ ठाकरे एवं स्व. सुंदरलाल पटवा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिवंगत नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया।

ठाकरे जी का भाषण नहीं, उनका आचरण बोलता था
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे एवं स्व. सुंदरलाल पटवा का स्मरण करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष, लाखों कार्यकर्ताओं को विचार के आधार पर खड़ा करने वाले, पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने वाले, जनसेवा के लिए राजनीति की प्रेरणा देने वाले श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्य तिथि है। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी की तपस्या से आज पार्टी का विशाल संगठन खडा है, भाजपा का आज जो स्वरूप दिख रहा है, उसके मूल में ठाकरे जी ही हैं। उनका भाषण नहीं, आचरण बोलता था। वहीं, स्व. सुंदरलाल पटवा जी ने पार्टी को मास ऑर्गनाइजेशन बनाने के लिए दिन-रात परिश्रम किया। वे पार्टी की उस पीढ़ी के सदस्य थे, जिसने अपने-आपको खपाकर काम किया। वह कुशल प्रशासक और अद्भुत वक्ता थे।

अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे स्व. जेटली
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा आश्चर्यजनक थी और वे किसी भी विषय पर बिना पूर्व सूचना के बोलने की क्षमता रखते थे। उन्होंने पार्टी को एक वैचारिक अधिष्ठान तो दिया ही है, कई नीतियों के निर्माण में भी उनकी महत्वूपर्ण भूमिका रही है। उनके रूप में देश ने एक उद्भट विद्वान खो दिया है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रभात झा, प्रदेश शासन के मंत्री  विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, किशन सूर्यवंशी, विकास बोंदरिया, एस.एस. उप्पल, राहुल राजपूत, सत्यार्थ अग्रवाल, राम बंसल, अशोक सैनी, शैतानसिंह पाल, इंद्रजीत राजपूत, राजकुमार विश्वकर्मा, अजय पाटीदार, राजेश सिंह, राजू अनेजा, गीता प्रसाद माली, सुषमा बबीसा, मोहनी शाक्य, भावना सिंह, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...