7 नवंबर (प्योरपॉलिटिक्स)भोपाल
विकास और शांति में खलल पैदा करने वालों को नेस्तनाबूत करेंगे,अच्छा कार्य करने वाले सम्मानित होंगे
रविंद्र भवन में हुआ गरिमामय पुरस्कार कार्यक्रम


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए सभी मिलकर कदम बढ़ाएं,हम प्रदेश की बेहतरी का संकल्प लें और आम इंसान को राहत देते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित करें।विकास में खलल डालने वालों को छोड़ेंगे नहीं,नेस्तनाबूत करेंगे।वहीं अच्छा कार्य करने वाले निरंतर प्रोत्साहित होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास और शांति में खलल पैदा करने वालों को नेस्तनाबूत करेंगे,अच्छा कार्य करने वाले सम्मानित होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान आज शाम रविंद्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में राज्यपाल मंगु भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुए गरिमामय पुरस्कार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में मध्य प्रदेश की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अनेक क्षेत्र में देश में अव्वल है। यह क्रम आगे भी बना रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी पुरस्कृत संस्थाओं और व्यक्तियों को बधाई दी।
राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न श्रेणियां में पुरस्कार प्रदान किए।



