प्रदेश में पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए

Date:

भोपाल : 20 मार्च , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये बुधवार, 20 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना दिनांक से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। प्रदेश में पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किये है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के पहले दिन लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 2 उम्मीदवारों ने 5 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) में 1 उम्मीदवार द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। प्रथम चरण के शेष चार लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर, क्रमांक-14 मंडला (अजजा), क्रमांक-15 बालाघाट एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिन्दवाड़ा में आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...