प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया मंत्रि-परिषद ने

Date:

भोपाल : 19 फरवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिगण से चर्चा में कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का गौरवशाली कार्य हुआ है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी जी इसके लिए विशेष बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री जी के साथ ही यह श्री राम जन्म भूमि न्यास का महती कार्य भी है। इस नाते न्यास भी बधाई का पात्र है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बात में दो राय नहीं कि स्वतंत्रता के पश्चात यह ऐसा बड़ा प्रथम घटनाक्रम है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसले के क्रियान्वयन में सभी धर्म के प्रतिनिधियों की सहमति देखी गई और सामाजिक सद्भाव का उदाहरण हमारे सामने आया है। मंदिर के शिलान्यास और लोकार्पण के अवसर पर समरसता का वातावरण था। मध्य प्रदेश मंत्रि- परिषद सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करती है। यह कार्य इस बात का भी उदाहरण है कि सरकार की शक्ति महत्वपूर्ण होती है। हमारी न्याय व्यवस्था का मान भी बढ़ा है।

मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने के पूर्व राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...