प्रहलाद पटेल ही होंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

Date:

भोपाल : 11 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच आज विधायक दनल की बैठक हो रही है। इसमें भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने के लिए होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए तीनों पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के.लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भोपाल पहुंच गए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। उधर, माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की रेस में नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल का नाम शामिल है।

इधर मतगणना से आठ दिन बाद भी मप्र के मुख्यमंत्री को लेकर असमंजस बरकरार है। पार्टी से लेकर सभी जगह केवल कयासों का दौर चल रहा है। अटकलों का बाजार भी गर्म है। हर कोई अपने हिसाब से सीएम और डिप्टी सीएम के नाम बता रहा है। सभी को मालूम है कि ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ का जवाब केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास ही है लेकिन फिर भी सभी लोग लोग अलब-अलग फार्मुले के आधार पर नई सरकार के मुखिया के नाम पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे कई फार्मुले चर्चा में हैं। सूत्रों की माने तो अब भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम की दावेदारी में पीछे छूट चुका है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीर है और वह मप्र में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, ऐसी स्थिति में चौहान पर ही दांव लगाकर पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणाम हासिल करने पर विचार कर रही है।
नरेंद्र सिंह तोमर बने तो वीडी डिप्टी सीएम-
दूसरे क्रम में नरेन्द्र सिंह तोमर दावेदारी बताई जा रही है लेकिन संकट यह है कि पार्टी सवर्ण जाति का मुख्यमंत्री बनाती है तो ओबीसी, एससीएसटी वर्ग के साथ संतुलन कैसे बनाया जा सकता है, इसके लिए फार्मुला डिप्टी सीएम का निकाला जा रहा है। यदि तोमर काे पार्टी सीएम बनाने का फैसला करती है तो प्रहलाद पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सत्ता-संगठन में संतुलन बनाया जा सकता है। ऐसे में वीडी शर्मा और निर्मला भूरिया को भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
प्रहलाद बने सीएम तो कैलाश अध्यक्ष संभावित
एक फार्मुला प्रहलाद पटेल को मुख्यमंत्री बनाकर कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में डिप्टी सीएम वीडी शर्मा और ओमप्रकाश धुर्वे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में नरेंद्र सिंह तोमर को पुन: लोकसभा चुनाव लड़ाकर केंद्र में ले जाया जा सकता है। एससी वर्ग के जगदीश देवड़ा को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
राकेश सिंह सीएम और दो नए चेहरे डिप्टी सीएम
एक फार्मुला गुजरात की तर्ज पर सारी कैबिनेट नए चेहरों के साथ बनाए जाने पर की भी चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में राकेश सिंह को सीएम और निर्मला भूरिया और ग्वालियर- चंबल से एससी वर्ग का डिप्टी सीएम बनाकर भौगोलिक संतुलन बनाया जाए। राकेश सिंह पहले मप्र भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं इसलिए इन्हें भी डार्क हार्स माना जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
2
+1
1

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...