बछिया और पड़ी ही पैदा करने के लिए सीमेन का उत्पादन बढ़ाएं: राज्यपाल

Date:

(प्योर पॉलिटिक्स)
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार को भदभदा स्थित बुलमदर फार्म और सेक्स सार्टेड सीमेन उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बछिया और पड़ी ही पैदा हों इसके लिए सीमेन का उत्पादन बढ़ाएं। इसमें कोई भी मदद चाहिए तो वह करेंगे। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया पिछले वर्ष सेक्स सार्टेड सीमेन का उत्पादन शुरू हुआ था। ऋषिकेश के बाद यह देश का दूसरा बड़ा उत्पादन केंद्र है।
अभी तक साढ़े तीन लाख डोज तैयार किए गए हैं। इनमें से 70 हजार डोज फील्ड पर भेजे जा चुके हैं। कुछ अन्य राज्यों को भी दिए गए हैं। मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के एमडी एचबीएस भदोरिया ने बताया कि अभी तक इस तकनीक से करीब सात सौ गाय भैंस ने बच्चे दिए हैं। इनमें 91 प्रतिशत फीमेल हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related