बदला मंत्रालय का चेहरा, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अजीत केसरी की वित्त विभाग से छुट्टी, मोहन सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, संजय दुबे को बनाया प्रमुख सचिव गृह

Date:

भोपाल : 22 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अजीत केसरी की वित्त विभाग से छुट्टी कर दी है। मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन करते हुए अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा से गृह और अजीत केसरी से वित्त विभाग का दायित्व वापस ले लिया है। राजोरा को उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास के साथ जल संसाधन और परिवहन विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया है। जबकि, केसरी को संचालक आदिम जाति अनुसंधान विकास संस्थान, धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के साथ विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा संजय दुबे को प्रमुख सचिव गृह और रोशन कुमार सिंह को संचालक जनसंपर्क बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास एसएन मिश्रा को कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी अब प्रमुख सचिव सहकारिता होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। उनके स्थान पर वाणिज्यिक कर विभाग का दायित्व अब अमित राठौर देखेंगे, जिन्हें राजस्व मंडल ग्वालियर से वापस बुलाया गया है। जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह को वित्त विभाग का दायित्व दिया है। वहीं ,प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तरुण कुमार पिथोड़े अब संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण होंगे। वे राज्य भंडार गृह निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। उपसचिव गुंचा सनोबर को अपर आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर, अतिरिक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल शीला दाहिमा को उप सचिव सहकारिता विभाग और उप सचिव सहकारिता प्रताप नारायण यादव को प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम पदस्थ किया है। अजीत केसरी पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजातीय विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर अशोक बर्णवाल इन विभागों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। वहीं, फ्रैंक नोबल ए आयुक्त नगर निगम भोपाल अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल श्री पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती को अर्पित की पुष्पांजलि

लोकभवन में मनाई गई जयंती राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने...

प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की आत्मीय भेंट

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत 3 और...