बाबा साहब के संपूर्ण व्यक्तित्व को समाज के सामने लाएगी पुस्तक : उषा ठाकुर

Date:

भोपाल। 26 दिसम्बर, 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

मनुष्य जीवन जितना कसौटी के ऊपर कसा जाता है उससे उतनी अधिक सफलता प्राप्त होती है इसका उदाहरण राष्ट्र ऋषि भीमराव अंबेडकर हैं। यह बात मध्यप्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने ‘राष्ट्र ऋषि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर’ पुस्तक के विमोचन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि निखिलेश महेश्वरी की पुस्तक ‘राष्ट्र ऋषि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर’ काफी परिश्रम और अनुसंधान से लिखी गई है। यह पुस्तक बाबा साहब के संपूर्ण व्यक्तित्व को समाज के सामने लेकर आएगी।

यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के सभागार में अर्चना प्रकाशन न्यास के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत माननीय संघचालक अशोक पांडे ने पुस्तक के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तक का शीर्षक राष्ट्र ऋषि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन के लिए एक बहुत ही उपयुक्त उपाधि है। लेखक ने जिस तरह से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनछुए पहलुओं को इसमें समाहित किया है उससे अंबेडकर जी मानव से महामानव की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने अपने मंतव्य को व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब हमारे जीवन के लिए प्रेरणा हैं। वह सर्वांग पुरुष थे। जो लोग बाबा साहब के नाम पर समाज को तोड़ना चाहते हैं वह बाबा साहब के बारे में अधूरी व भ्रामक जानकारी लगातार परोस रहे हैं। यह पुस्तक निश्चित ही उनके विचारों में परिवर्तन कर समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।

करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर स्वदेश शांडिल्य, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ प्रकाश बरतुनिया मुख्य रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्या भारती के प्रादेशिक सचिव शिरोमणि दुबे एवं आभार अर्चना प्रकाशन के प्रबंध न्यासी माधव सिंह दांगी ने माना।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...