बेघर गरीबों के सपनों को साकार करेगी मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना : विष्णुदत्त शर्मा

Date:

टीकमगढ़ जिले से योजना के शुभारंभ पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री जी का आभार

भोपाल। मकान बनाने के लिए भूमि न होने के कारण कई गरीब परिवारों के लिए अपने घर का सपना सिर्फ सपना ही रह जाता था। ऐसे परिवारों की तकलीफों को समझते हुए मुख्यमंत्री जी ने आवासीय भू अधिकार योजना लागू की है। अब ऐसे परिवारों के पास न सिर्फ अपनी जमीन होगी, बल्कि वे उस पर अपने सपनों का घर भी बना सकेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भू आवासीय अधिकार योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान का आभार जताते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जो अपने घर का सपना तो देखते रहे हैं, लेकिन उस सपने को यथार्थ में बदलने के लिए जरूरी प्लाट उनके पास नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की है, लेकिन ये परिवार उस योजना का लाभ भी नहीं ले पा रहे थे। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने ऐसे परिवारों के दर्द को समझते हुए मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना बनाई, जिसका आज टीकमगढ़ जिले से हितग्राहियों को पट्टे देकर शुभारंभ भी कर दिया गया है। अब ये परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेकर अपने लिए पक्का मकान बना सकेंगे। इससे न सिर्फ इन गरीब परिवारों का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि उनके जीवनस्तर में भी सुधार होगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related