3 दिसम्बर 2022

मध्यप्रदेश रोज सोसायटी तथा संचालनालय उद्यानिकी द्वारा आयोजित 8 वीं गुलदाउदी प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम 5.00 बजे वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ रोज सोसायटीज के कोषाध्यक्ष श्री सुशील प्रकाश द्वारा किया गया। श्री सुशिल प्रकाश हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न १९ वे वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ रोज सोसायटीज के कन्वेंशन में कोषाध्यक्ष चुने गए हैं. उन्होंने सर्वप्रथम पहले हुये हादसे में जिन्हे शोक हुआ उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और आशा व्यक्त की की आगे ऐसे हादसे न हो। उन्होंने कहा की यह फुलों की प्रदर्शनी उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद भी दिया की उन्होंने अपने प्रादर्श यहाँ लाकर आम जनता को इतने अच्छे फूलों से परिचित करवाया। उन्होंने आयोजकों को भी धन्यवाद दिया की ऐसी प्रदर्शनी आयोजित कर उन्होंने हरियाली बढाकर वातावरण को शुद्ध करने में अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर रोज सोसायटी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मेंद्र माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। श्री रावत जी गुलाब उद्यान के इंचार्ज ने इस प्रदर्शनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 900 गमले एवं 50 वैरायटी आयी हैं। पूर्व अध्यक्ष श्री गद्रे ने सभी का आभार व्यक्त किया। रोज सोसायटी के सभी कार्यकारिणी सदस्य तथा भरी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।



