भोपाल : 30 जून, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
मध्य प्रदेश और राजस्थान की भाजपा सरकार मिलकर दोनों राज्यों के पर्यटन स्थलों का संयुक्त रूप से विकास करेंगी और एक सर्किट का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत राजस्थान के खाटू श्याम जी, नाथद्वारा, महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन, और ओंकारेश्वर के मध्य एक आध्यात्मिक कारिडोर तैयार किया जाएगा। इन पवित्र नगरों को आपस में जोड़ने के लिए वंदेभारत ट्रेन और इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजधानी भोपाल में संयुक्त बैठक में निर्णय लिया कि दोनों राज्य मिलकर ‘श्रीकृष्ण गमन कृष्ण गमन पथ निर्माण’ करेंगे। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम मप्र को जोड़कर पर्यटन का मजबूत सर्किट खड़ा करेंगे। इससे दोनों राज्यों के बीच आध्यात्मिक रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों राज्यों के लोगों को देवदर्शन करना आसान होगा



