महू में उमड़ा जनसैलाब, जीतू पटवारी ने उठाए भर्ती और मुफ्त शिक्षा के मुद्दे

0
24

Jeetu Patawari

डॉ. आंबेडकर नगर (महू)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मभूमि महू में हजारों अनुयायियों का जनसैलाब उमड़ा। काली पलटन स्थित स्मारक पर सुबह से ही देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूरे शहर में ‘जय भीम’ के नारों की गूंज रही और सड़कों पर जुलूसों का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

इस बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा साहब को नमन किया और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि वंचित वर्गों के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। पटवारी ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने और महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

हालांकि आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर समता सैनिक दल ने कुछ समय के लिए धरना भी दिया, जो प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरे समय मुस्तैद रही।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Authors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here