मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली

Date:

भोपाल : 21 जून, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिए निर्देश

प्रदेश में सभी जिलों में एक साथ प्रारम्भ होंगे प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस……1 जुलाई से 55 जिलों में प्रारम्भ होंगे कालेज…

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एक्सीलेंस कॉलेज जिले का गौरव होगा।एक्सीलेंस कॉलेज से जिले की तहसीलो एवं जिले के नागरिकों को जोड़ें। शुभारम्भ समारोह से जिले के नागरिक भी जुड़े।

रोजगार परक पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करें।

उच्च शिक्षा विभाग एक्सीलेंस कालेजों में कृषि पाठ्यक्रम शुरू करेंगे। विद्यार्थियों को इसकी व्यवस्थित रूप से जानकारी प्रदान की जाए

प्रदेश के महाविद्यालय और विश्वविद्यालय ऐसी छवि निर्मित करें कि अन्य राज्यों के बच्चे यहां पढ़ने आएं , ऐसा वातावरण निर्मित करें।

महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में श्रेष्ठ शैक्षणिक कार्यों को प्रोत्साहन दिया जाए।


आवश्यक अधोसंरचना विकास कार्य संपन्न हों। नए पाठ्यक्रम अवश्य प्रारंभ हों। पर्यटन से सम्बंधित पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ होंगे।

विश्वविद्यालय भी बहुसंकाय सुविधा से युक्त होना चाहिए

प्रदेश में अकादमिक सत्र 2024 -25 से शुरू हो रहे नवीन पाठ्यक्रम जैसे बीएससी (एग्रीकल्चर) कोर्स,अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम और अन्य कोर्सेज की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की जाए।

विमानन पाठ्यक्रमों के लिए की गई व्यवस्थाओं से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया जाए।

प्रदेश में ड्रोन नीति का निर्माण किया जाए। उच्च शिक्षा, उद्योग ,कृषि और अन्य संबंधित विभागों में ड्रोन के उपयोग और प्रशिक्षण के संबंध में रणनीति बनाकर कार्य किया जाए।

प्रत्येक पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में खुलेगा भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र….इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय आने-जाने के लिए बस सुविधा भी दिलवाएं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...