मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने के निर्णय पर व्यक्त की प्रसन्नता

Date:

भोपाल : 9 फरवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय समूचे देश के लिए प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न क्षेत्रों के योगदान को उदारतापूर्वक याद रखने और भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपनी शैली से सर्वहारा वर्ग में एक विशेष छवि बनाई। लोकतंत्र के सेनानी के रूप में उन्होंने आपातकाल का डटकर विरोध किया। वे उत्तरप्रदेश के किसानों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं और उनके कृषि क्षेत्र के योगदान को सदा याद रख जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एक मूर्धन्य विद्वान थे। इनका राजनैतिक जीवन विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश को समर्पित रहा है। शांत प्रवृत्ति के होने के बावजूद भी उनका काम बोलता था। उनके वित्तीय प्रबंधन ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया जाना कृषि जगत के लिए उल्लास का क्षण है और वैज्ञानिक जगत के लिए गौरव की बात है। हरित क्रांति के क्षेत्र में उनके योगदान से कृषि लाभ का धंधा बन पाया और असंख्य किसानों के जीवन में सुख का सूरज निकल सका। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों विभूतियों के देश के विकास में दिए गए योगदान को याद कर नमन किया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...