मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटना में इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन

Date:

भोपाल : 18 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना प्रवास के दौरान इस्कॉन मंदिर जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री कृष्ण और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं के समक्ष नमन किया। उल्लेखनीय है कि श्री कृष्ण चेतना विचार मंच पटना ने आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक विशाल समारोह में अभिनंदन किया। बिहार के साथ ही उड़ीसा की संस्थाओं द्वारा भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपने पिता और परिवार के सदस्यों के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उनके पिता मिल मजदूर रहे हैं। उन्होंने अनेक कठिनाइयों के बीच जीवन जीया। आर्थिक दिक्कतों के बावजूद परिवार से मिले संस्कार महत्व रखते हैं। कितनी भी विपरीत परिस्थितियां हों, व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए। अपने आराध्य का स्मरण अवश्य करना चाहिए। निरंतर कर्म से व्यक्ति को पहचान और प्रतिष्ठा मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिनाइयों के बीच जीवन बिताया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

“बहनों के अधिकारों पर डाका”- नारी शक्ति वंदन अधिनियम विफल होने पर CM यादव का विपक्ष पर हमला

भोपाल। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 भोपाल में भाजपा की जन-आक्रोश...

नारी शक्ति का अपमान- नहीं सहेगा हिंदुस्तान

कांग्रेस और इंडी गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब!, भाजपा...