ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन के लिए 15 मई तक भू-अर्जन कार्यवाही पूर्ण करें – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Date:

भोपाल : 10 फरवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन विन्ध्य के विकास की जीवन रेखा है। उन्होंने कलेक्टर सीधी और सिंगरौली को रेलवे लाइन के लिए 15 मई तक भू-अर्जन कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। भू-अर्जन के संबंध में राजस्व अधिकारी तथा रेलवे के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वे कर भू-स्वामियों की आपत्तियों का निराकरण करें। मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में रेलवे लाइन के कार्यों और भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन के निर्माण में देरी से परियोजना की लागत लगातार बढ़ रही है। रेलवे लाइन के निर्माण से पूरे क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, चिकित्सा तथा अन्य कई क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। भू-अर्जन की कार्यवाही पूरा होने तक रेलवे के अधिकारी निर्माण कार्यों के टेण्डर की कार्यवाही पूरी कर लें। जिससे जमीन का अधिग्रहण होते ही निर्माण कार्य तेजी से किया जा सके। कमिश्नर रीवा गोपाल चन्द्र डाड, मुख्य अभियंता रेलवे जीएस मीणा उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार : लोक परिवहन के क्षेत्र में इंदौर को मिली बड़ी सौगात

मेट्रो परियोजना परिवहन तंत्र को आधुनिक बनाने के साथ...

संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल श्री पटेल

विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक...