“विकसित भारत संकल्प यात्रा” के कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सीएम शिवराज

Date:

सीहोर। 17 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के वर्चुअली शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने सीहोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, आज सीहोर जिले में यहां से विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ प्रारम्भ हो रहे हैं, इसी कार्यक्रम में मैं यहां आया हूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा अब हर गांव में पहुँचेगी। हर पात्र व्यक्तियों तक हर योजना का लाभ मिले इसका प्रयत्न इस यात्रा का उद्देश्य है। जो वंचित हैं उनका नामांकन करेंगे और योजनाओं के सफल लाभार्थियों से उनकी सफलता की कहानी भी सुनेंगे।

चिंतामन गणेश मंदिर में किए दर्शन-पूजन
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर में चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा कर उन्होंने कहा कि आज चिंतामन गणेश जी के चरणों में प्रणाम करने आया हूं, सभी प्रदेशवासी सुखी हों, निरोग हों, विशेषकर मेरी लाड़ली बहनाएं उनकी जिंदगी में हर खुशी मिले ये प्रार्थना मैंने की है।

भाई शिवराज को देख भावुक हुईं बहनें
सीहोर में अपने बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकर लाड़ली बहनें भावुक हो गईं, बहनों ने भाई शिवराज को आशीर्वाद दिया। इस भावुक पल पर पूर्व सीएम ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता अमर है, वो अपनी लाड़ली बहनों के साथ हमेशा खड़े हैं।

भांजों के साथ खिंचाई सेल्फी, लगे मामा-मामा के नारे
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ भांजे-भांजियों में होड़ दिखी, पूर्व सीएम ने भी सभी के साथ फोटो खिचाए। इस दौरान युवा साथियों ने मामा-मामा के जमकर नारे लगाए। हर कोई शिवराज से हाथ मिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर अभिनंदन करते नजर आ रहा था।

सीहोर की जनता का आभार
पूर्व सीएम शिवराज ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि मैं सीहोर जिले के समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूँ आपने भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को जिताया है। हम सब मिलकर सीहोर के विकास को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...