विद्युत मण्डल पेंशनर्स की समस्याओं पर लेंगे सकारात्मक निर्णय : ऊर्जा मंत्री

Date:

भोपाल : 13 फरवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि विद्युत मण्डल पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह बात कही।

तोमर ने कहा कि आपके द्वारा दिये गये ज्ञापन के एक-एक बिन्दु पर चर्चा कर यथोचित निर्णय लिया जायेगा। पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई राहत के लिये छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सहमति की अनिवार्यता को खत्म किया जाये। तीस जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाये। एक तारीख को पेंशन मिलना सुनिश्चित किया जाये। हर 3 महीने में विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी के साथ पेंशनर की बैठक आयोजित की जाये। स्वास्थ समूह बीमा योजना लागू की जाये। बैठक में सचिव ऊर्जा रघुराज राजेन्द्रन एवं पेंशन एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...