समिट प्रगति का सूर्योदय है, निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारें : मुख्यमंत्री चौहान

Date:

भोपाल : 15 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में 11 और 12 जनवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सही अर्थों में ग्लोबल थी। इस समिट में 84 देशों के प्रतिनिधि और बिजनेस लीडर्स आए। पूरी दुनिया अब मध्यप्रदेश को जानने लगी है। पहली बार बड़े स्तर पर निवेशकों की निवेश की इच्छाएं सामने आयीं। समिट से जुड़े अधिकारी भी मध्यप्रदेश को प्रस्तुत करने में सफल रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने जीआईएस के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और उनके अमले को बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समिट में आए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए ठोस रणनीति अपनाकर क्रियान्वयन का कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ये समिट मध्यप्रदेश की प्रगति का सूर्योदय है। ऐसा उत्साह पहले नहीं देखा गया। निवेश के लिये निवेशकों में उत्साह है, इस वातावरण का लाभ उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में एक बैठक में जीआईसी : 2023 में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के संबंध में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। बैठक में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित थे। इस बैठक से खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सातवीं समिट थी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दिन रात मेहनत की। ये सभी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समिट के पूर्व तीन दिन प्रवासी भारतीय भी एकत्र हुए थे। अनेक प्रवासी भारतीय समिट में भी शामिल हुए। इन सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। यूरोपियन यूनियन, आसियान और इंडिया-अफ्रीका ट्रेड काउंसिल जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी शामिल हुए। दो देशों के राष्ट्रपति और अनेक देशों के राजदूत भी आए। समग्र रूप से देखें तो यह समिट सफलतम रही। मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिए समिट के फलस्वरूप निर्मित उत्साहजनक वातावरण का पूरा लाभ लेना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज राज्यों के मध्य भी प्रतिस्पर्धा है। मध्यप्रदेश अपने प्रयासों में कमी नहीं रखेगा। भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश अपने योगदान के लिए प्रतिबद्ध है।

महत्वपूर्ण घोषणाओं के विधिवत आदेश जारी हों, हर हफ्ते होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्लग एंड प्ले सुविधा, नोटिफाइड एरिया में कार्यों को बिना अनुमति करने और तीन साल तक कोई निरीक्षण न किए जाने के फैसलों के विधिवत आदेश जारी किए जाएं। इसके साथ ही एक पोर्टल पृथक विण्डो के रूप में कार्य करे, इसकी व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे प्रति सोमवार निवेशकों से भेंट करते हैं। यह व्यवस्था जारी रहेगी। नवीन निवेश प्रस्तावों के फॉलोअप की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करते हुए संबंधित विभागों से, निवेशकों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के फॉलोअप का कार्य करें। समिट में प्रस्तुत प्रस्तावों की अगले सप्ताह समीक्षा की जाएगी। विभाग स्तर पर भी निरंतर समीक्षा की जाए। आज की बैठक में भोपाल में एक कन्वेंशन सेंटर बनवाने पर भी चर्चा हुई ।

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मनीष सिंह ने प्रजेंटेशन दिया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 10 पार्टनर कंट्री जापान, कनाडा, नीदरलैंड, गयाना, मॉरीशस, बांग्लादेश, जिंबाब्वे, सूरीनाम, पनामा और फिजी शामिल हुए। इन राष्ट्रों ने प्रदर्शनी में स्टाल भी लगाए। कुल 35 देशों के एंबेसेडर, काउंसलेट जनरल या डिप्टी चीफ ऑफ मिशन उपस्थित रहे। लगभग साढ़े चार सौ इंटरनेशनल बिजनेस डेलीगेट्स और चार सौ इंटरनेशनल बायर-सेलर शामिल हुए। लगभग 5000 डेलीगेट्स आए। करीब दस हजार लोगों ने प्रदर्शनी देखी। ज़ी-20 के सभी देश समिट में आए। समिट में विभिन्न सेक्टर्स की 2600 से ज्यादा मीटिंग हुईं। मुख्यमंत्री से निवेशकों की सौ से अधिक वन टू वन बैठकें हुईं। अन्य दो सौ बैठकों में भी 5000 से ज्यादा व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...