Chief Minister Dr. Mohan Yadav Meets State MPs for Dinner Gathering: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सांसदगण से की रात्रिभोज पर मुलाकात

Date:

भोपाल : 21 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेश के सांसदगण से रात्रिभोज पर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मध्य प्रदेश भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्रीद्वय सर्वश्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, भाजपा मध्यप्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के लगभग 26 सांसद शामिल हुए।

कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत में सांसदों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुष्पगुच्छ, शाल, शिवलिंग और अन्य उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी और प्रदेश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

“बहनों के अधिकारों पर डाका”- नारी शक्ति वंदन अधिनियम विफल होने पर CM यादव का विपक्ष पर हमला

भोपाल। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 भोपाल में भाजपा की जन-आक्रोश...

नारी शक्ति का अपमान- नहीं सहेगा हिंदुस्तान

कांग्रेस और इंडी गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब!, भाजपा...