CM Shivraj addresses Kanha Shanti Vanam: सीएम शिवराज ने हैदराबाद स्थित श्रीरामचन्द्र मिशन के कान्हा शान्ति वनम में कार्यक्रम को संबोधित किया

Date:

हैदराबाद, 30 अक्टूबर , (प्योरपॉलीटिक्स)

मध्यप्रदेश की धरती पर हार्टफुलनेस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं ध्यान तथा अनेक कार्य संपन्न हो रहे हैं। मैं उन सभी कार्यों का अभिनंदन करता हूं, पूज्य कमलेश दाजी हम सबको ज्ञान का प्रकाश देने, सद्बुद्धि देने सद्मार्ग दिखाने आए हैं। इसलिए केवल ध्यान और योग नहीं और भी अनेक तरह की गतिविधियां कान्हा शांति वनम में चल रही हैं। तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए बेहतर खेती कैसे हो सकती है किसान कैसे ज्यादा आय प्राप्त कर सकता है।
हार्टफुलनेस अलग-अलग एक्टिविटी से फूल है, आज मैंने अनुभव किया है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्री रामचन्द्र मिशन के नए मुख्यालय कान्हा शांति वनम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैदराबाद स्थित कान्हा शांति वनम के हार्टफुलनेस सेंटर में कमलेश दाजी एवं अन्य गणमान्य जनों के साथ ध्यान सत्र में शामिल हुए एवं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से युक्त उच्च गुणवत्ता की सड़कों की तकनीक को समझा व हार्टफुलनेस सेंटर का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि श्री रामचंद्र मिशन के बाकी गुरु और आज दाजी यह कार्यभार संभाल रहे हैं। मैं मानता हूं कि उन परमात्मा की विभूति में से एक हैं। जो आज के समय में हम सबको ज्ञान का प्रकाश देने, सद्बुद्धि देने, सन्मार्ग दिखाने आए हैं।इसलिए केवल ध्यान- योग नहीं, अनेक तरह की गतिविधियां यहां चल रही है।

सीएम ने कहा कि हार्टफुलनेस सेंटर भौतिक और अध्यात्म का समन्वय हैं, भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में संदेश दिया है कर्म करें फल की चिंता ना करें।

उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है की आज की परिस्थितियों में संभव नहीं है कि हम जंगल में जाकर ध्यान करे। हम अपना काम धंधा करते हुए दायित्व निभाते हुए बिजनेस (व्यापार) करते हुए भी हम ध्यान कर सकते हैं, परमात्मा को प्राप्त कर सकते हैं। यह पद्धति सचमुच में आज की परिस्थितियों में संपूर्ण लगती है। 160 से ज्यादा देशों के लोगों का दाजी मार्गदर्शन कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में नशामुक्ति अभियान हो या पर्यावरण संरक्षण हेतु संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं। संस्थान ने रतलाम जिले के जावरा में बंजर भूमि को हरा-भरा करने का अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश सरकार समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्य में संस्थान के साथ है,मध्यप्रदेश में चलाई जा रही गतिविधियों में हम पूरा सहयोग देंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...