Foundation stone and inauguration of 125 development works worth Rs 397 crore 63 lakh: 397 करोड़ 63 लाख रूपये के 125 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Date:

भोपाल : 5 फरवरी, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आज संत रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा जनता की जिन्दगी को बदलने का अभियान है। संत रविदास अद्भुत संत थे। उनकी पंक्तियाँ- “ऐसा चाहूं राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न, छोटे-बड़ों सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न” पर केन्द्र और हमारी सरकार कार्य कर रही है। हमारा संकल्प गरीबों का कल्याण है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में गाँव-गाँव और वार्डों में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चला कर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया, जो शासकीय योजना का लाभ लेने से वंचित थे। अभियान में 83 लाख पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें स्वीकृति-पत्र वितरण का कार्य किया जा रहा है। आज चंबल संभाग के 3 लाख 77 हजार नये हितग्राहियों को 38 विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र वितरित किये गये है। इन सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। विकास यात्रा के दौरान भी शेष रहे पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ने की अहम कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान भिंड जिले में विकास यात्रा की शुरूआत, मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्र वितरण और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही विकास यात्रा के गीत का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरूआत कन्या-पूजन और संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने भिण्ड में मेडीकल कॉलेज स्वीकृत करने और भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के जन्म-स्थल को भी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ-दर्शन योजना में मार्च माह से बुजुर्गो को अब हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज से हम विकास यात्राओं की शुरूआत कर रहे है। यह यात्राएँ सभी ग्रामों एवं शहरी वार्डों में जाएगी। यात्राये कोई कर्मकांड नहीं होगी यह जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा का मकसद शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना हैं। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं में लोकापर्ण, शिलान्यास और हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा। इसी के साथ शासन की योजनाओं से छूटे हुए व्यक्तियों के नाम जोड़ कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपनी बहनों की जिंदगी को आसान बनाता चाहता हूँ। पूर्व से संचालित योजनाओं के साथ अब “लाडली बहना” योजना मेरी बहनों की जिंदगी संवारेगी। योजन में बहनों को हर माह एक हजार रूपये और साल में 12 हजार रूपये और 5 साल में 60 हजार रूपये देने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कहीं नहीं हुआ वह मध्यप्रदेश में हुआ है। जो किसी ने नहीं किया वह आपका भाई शिवराज करेंगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान से प्रदेश में 83 लाख ऐसे व्यक्तियों को चिंन्नित किया गया है जो शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता रखते है। इन सभी नागरिको को 38 विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने स्वीकृति-पत्र वितरण कार्य प्रदेश में चल रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ चला रही है। गरीब के लिए राशन, पढाई, दवाई और आवास की व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। भू-माफियाओं से शासकीय जमीन छुडाकर गरीबों के लिए आवास बनाये जा रहे है आयुष्मान योजना में कार्डधारी परिवारों को एक साल में 5 लाख तक रूपये की उपचार सुविधा भी दी जा रही है। लाडली लक्ष्मी और गरीब एवं मध्यम वर्गीय प्रतिभाशाली बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस भी राज्य सरकार द्वारा भरी जा रही है। भिण्ड जिले में 48 बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु 25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही मैद्यावी छात्र योजना में बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 1600 से अधिक बच्चों को लेपटोप वितरित किये जा चुके है।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से 2 लाख 25 हजार करोड रूपये किसानों के खातो में डाले गए है। उन्होंने कहा कि कनेरा सिंचाई योजना भी स्वीकृत हो गई है। हमे 65 लाख हैक्टेयर तक सिंचाई सुविधा बढाना है। उन्होंने भिण्ड के अधिकारियों से कहा कि वे सिंचाई के प्रस्ताव बनाये। हम सभी प्रस्तावों को स्वीकृत करेंगे। उन्होंने कहा कि एक भी खेत पानी से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने विकास और जनता की भलाई के लिए साथ चलने का संकल्प भी दिलाया।

जिले के प्रभारी और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार लोगों की भलाई और उनके कल्याण के लिए नई-नई योजनाओं को साकार करते है। जन-सेवा भी उन्हीं की देन है। उनका यह संकल्प था कि प्रत्येक जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले। आज जो विकास यात्रा की शुरूआत हो रही है वह भी मुख्यमंत्री की सोच है।

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि जन-सेवा अभियान के स्वीकृति पत्रों का वितरण सभी 230 विधानसभाओं में किया गया। साथ ही भिण्ड धरती पर चंबल संभाग के भिण्ड, मुरैना एवं श्योपुर जिले के 3 लाख 77 हजार हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व की सरकार ने पूरे चंबल संभाग को भयमुक्त और शांति का वातावरण दे कर चंबल को शांति का टापू बनाया है। इटावा तक फोर लाईन अटल प्रोग्रेस-वे में साढ़े 8 करोड की स्वीकृति दिलाने गाँव-गाँव लाईट फीडर सेपरेशन की व्यवस्था कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समरसता, एकता को जोडने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलने वाली विकास यात्रा मध्यप्रदेश की तस्वीर और लोगों की तरकदीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बीमारू राज्य से उबारा है। क्षेत्रीय सांसद संध्या राय और विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में चंबल संभाग के जिलों के हितग्राही एवं नागरिक उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...