Government Focuses on Governance Reform, Pledges to Close Open Borewells First: गवर्नेंस सुधारने में जुटी सरकार, सबसे पहले खुले बोरवेल बंद कराएंगे कलेक्टर

Date:

भोपाल : 15 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

अनुपयोगी और खुले बोरवेल में बच्चों की गिरने की लगातार सामने आ रही घटना को देखते हुए सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश के बाद मुख्य सचिव वीरा राणा ने सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि खुले बोरवेल बंद किए जाएं। इनकी निगरानी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पोर्टल बनाएगा, जिसमें और शहरी क्षेत्रों में नए बोरवेल के खनन, खनन मशीनी का पंजीयन, नलकूप खनन करने वाले ठेकेदारों तथा अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों की जानकारी रहेगी।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सभी कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और नगर पालिका व नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो दिशानिर्देश जारी किए हैं, उनका पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। पोर्टल में बोरवेल खनन से जुड़ी पूरी जानकारी संधारित की जाएगी और इसके माध्यम से निगरानी होगी। अनुपयोगी एवं खुले बोरवेल की जानकारी एकत्रित कर उन्हें सुरक्षित रूप से बंद करने की कार्यवाही की जाए। एक मार्च 2023 को इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने भी सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...