भोपाल : 5 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)
केंद्र द्वारा घोषित किया गया 4% डीए प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को भी स्वीकृत करने संबंधी प्रस्ताव आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। तत्समय निर्वाचन आयोग ने मतदान तिथि नजदीक होने के आधार पर सहमति नहीं दी थी।
अब चूंकि आदर्श आचार संहिता का अवसान हो चुका है अतएव, मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने उक्त 4% डीए एरियर सहित प्रदेश के कर्मचारीयों अधिकारियों को देने संबंधी आदेश तत्काल जारी करने की मांग की है। इस संबंध में संघ द्वारा मुख्यमंत्री जी मुख्य सचिव और वित्त विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।



