Innovations made development journey multi-faceted and multi-useful: विकास यात्राओं को नवाचारों ने बहुआयामी और बहुउपयोगी बनाया

Date:

भोपाल : 10 फरवरी, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास यात्राएँ निरंतर जारी हैं। विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास के साथ जन-कल्याण का महायज्ञ संपूर्ण प्रदेश में चल रहा है। विकास यात्राओं को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अलग-अलग जिलों में नवाचार हो रहे हैं, परिणामस्वरूप यात्रा बहुआयामी और बहुउपयोगी हो गई है। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से विकास यात्रा संबंधी चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास यात्राओं में हो रहे नवाचारों में अशोक नगर में बस में लायब्रेरी विकसित की गई है, जो स्कूलों का दौरा करेगी। उज्जैन में नवीन मतदाताओं, लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान भी हो रहा है। स्वास्थ्य शिविर भी लग रहे हैं। रीवा में शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर गरीबी रेखा से बाहर आये व्यक्ति अपने अनुभव साझा कर रहे हैं, जो अन्य व्यक्तियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायी सिद्ध हो रहे हैं। हरदा जिले में जल कलश का पूजन कर विकास यात्राएँ निकाली जा रही हैं। दतिया जिले में नल-जल योजनाओं के संचालन, संधारण और पेयजल के संरक्षण के लिए ग्रामवासियों द्वारा शपथ ली जा रही है। नीमच में नुक्कड़ नाटकों से नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है और वरिष्ठों और बुजुर्गों के सम्मान के कार्यक्रम भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा के लिए निरंतर समर्पित हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...