Jaswant Singh Anjana and Companions Walk to Ujjain to Congratulate Chief Minister Dr. Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई देने उज्जैन से पैदल आए जसवंत सिंह आंजना और उनके साथी

Date:

भोपाल : 21 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की बधाई और शुभकामनाएं देने जसवंत सिंह आंजना, संतोष शर्मा, संजय आंजना और शुभम पांचाल उज्जैन से पैदल चलकर विंध्य कोठी भोपाल पहुंचे । जसवंत सिंह आंजना और उनके साथियों ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। जसवंत सिंह आंजना ने बताया कि यह पैदल यात्रा डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने बताया कि अपने साथियों के साथ 16 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे उज्जैन से पैदल यात्रा आरंभ की और प्रतिदिन लगभग 40 किलोमीटर पैदल चलते हुए आज 21 दिसंबर को प्रातः भोपाल पहुंचे । दल ने 12 मिनट में 1 किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य रखा था। दल को पता चला कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 21 दिसंबर को दिल्ली जा रहे हैं, तो आज दल ने प्रातः 3:00 बजे से पैदल यात्रा आरंभ की। सर्व अरविंद सिंह गजराज सिंह झाला ,अजय जोशी और राजेश आंजना ने यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्था में सहयोग किया।

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

“बहनों के अधिकारों पर डाका”- नारी शक्ति वंदन अधिनियम विफल होने पर CM यादव का विपक्ष पर हमला

भोपाल। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 भोपाल में भाजपा की जन-आक्रोश...

नारी शक्ति का अपमान- नहीं सहेगा हिंदुस्तान

कांग्रेस और इंडी गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब!, भाजपा...