Karni Sena’s warning: End casteism or else we will contest elections: करणी सेना की चेतावनी: खत्म करो जातिगत वरना हम लड़ेंगे चुनाव

Date:

भोपाल : 8 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

– करणी सेना का भोपाल में शक्ति प्रदर्शन, मध्य प्रदेश के साथ आस – पास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

– जंबूरी मैदान पर तीन लाख से अधिक लोगों का जमावड़़ा, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का महासम्मेलन

जंबूरी मैदान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे महासम्मेलन में रविवार दोपहर तक तीन लाख से अधिक लोग जुट चुके हैं। करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने चेतावनी दी कि सरकार जातिगत आरक्षण समाप्त करें वरना हम चुनावी राजनीति से परहेज नहीं करेंगे। हम व्यवस्था सुधार के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सवर्ण और पिछड़ा वर्ग हमारे साथ है। हम मिलकर तख्ता पलट देंगे। करणी सेना, आर्थिक आधार पर आरक्षण, जातिगत आरक्षण की पुन: समीक्षा और ऐट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है।

जंबूरी मैदान पर शनिवार शाम से लोगों का जुटना शुरू हो गया था। धीरे-धीरे बढ़कर रात में ही संख्या 50 हजार तक जा पहुंची थी। ऐसे में हजारों लोगों ने कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान नीचे रात बिताई। वहीं, मैदान सुबह 11.30 बजे तक करीब तीन लाख से अधिक लोग जुट चुके हैं। चार पहिया वाहनों, ट्रकों सहित रेल-बस से पहुंचे लोग अपने साथ ठंड के बचाव के साधनों के अलावा राशन भी लेकर आए हैं। महासम्मेलन में प्रदेश के इंदौर, रतलाम, मंदसौर सहित कई जिलों सहित, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे आसपास के राज्यों से लोग पहुंचे हैं और यह सिलसिला जारी है। प्रशासन का कहना है कि एक दिन के प्रदर्शन की अनुमति है। शाम तक प्रदर्शनकारी लौट जाएंगे। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हम मांगे पूरी होने तक यहीं धरना देंगे। हालांकि, जीवन सिंह शेरपुर ने कहा है कि हम आंदोलन लंबा नहीं खींचेगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...