भोपाल : 21 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)
– दुनिया की 7 पवित्रतम नगरी में से एक नगरी अवन्तिका है, हमारा सौभाग्य है कि ऐसी नगरी के हम निवासी हैं।
– मैं वहाँ से आता हूं जिसका कभी अंत नहीं हुआ, ऐसी अवन्तिका नगरी के मील मजदूर परिवार के बालक को भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया।
– भारतीय जनता पार्टी ने एक गरीब परिवार के बच्चे को लाकर के मुख्यमंत्री के पद तक पहुँचाया।
– मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार मानता हूं।
– हमारे लोकतंत्र की ये खूबसूरती है।
– न केवल मैं बल्कि वर्तमान लोकतंत्र गौरवान्वित होगा जिसमें एक चाय बेचने को देश का प्रधानमंत्री बनाते हैं और एक मील मजदूर परिवार के बेटे को मुख्यमंत्री बनाते हैं।
– कांग्रेस के पास इसका आभाव है, ये सर्वथा इस मामले में केवल एक धनी परिवार वो भी जिसके कपड़े भी प्रेस करने के लिए लंदन जाते हैं। उस परिवार के लोग गरीबों की क्या बात करेंगे, क्या समझेंगे?
– हम अहंकार के धनी नहीं हैं हम उस विनम्रता के सेवक हैं जिसके माध्यम से भविष्य की नई इमारत खड़ी करने के लिए निकले और हम उन सबका सहयोग लें मुझे इस बात की प्रसन्नता है



