Kolar road: कलेक्टर ने कोलार सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

Date:

भोपाल : 24 नवंबर, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को कोलार सड़क निर्माण का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अंशुल खरे, एसडीएम आशुतोष सहित नगर निगम, प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर सिंह ने कोलार तिराहा से चूनाभट्टी, सर्वधर्म, मंदाकिनी,दानिश कुंज होते हुए आलोकधाम तक सड़क निर्माण कार्य का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति देखी एवं कार्य को और अधिक गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क निर्माण के कारण हो रही धूल-मिट्टी को हवा में मिलने से रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिये। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण जिस गति से हो रहा है उससे यह लगता है कि एक तरफ़ की लेन जनवरी तक तैयार हो जायेगी।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि अभी भी कई जगह अतिक्रमण है जिन्हें हटाया जाना है। कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारीयों को निर्देश दिये कि संबंधितों को अतिक्रमण हटाने के लियेप नोटिस दें। इसी के साथ संबंधित एसडीएम भी नियमानुसार कार्यवाही करें, सड़क निर्माण में अतिक्रमण वाधा नहीं बनना चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिये।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...