M.P Election 2023: कांग्रेस का रोना शुरू, डाक मत पत्र में कांग्रेस को 199 सीटों पर मिली बढ़त

Date:

भोपाल : 5 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

– दिग्विजय बोले- जब तंत्र जीतता है तो जनता हार जाती है
– राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि इस समय तंत्र लोक पर हावी है

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कर्मचारियों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। 230 विधानसभा क्षेत्र में से 199 सीटों पर कर्मचारियों ने कांग्रेस की प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक मतदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि डाक मत पत्र के माध्यम से कांग्रेस को बढ़त मिली है। जबकि, इनमें से अधिकतर सीटों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास नहीं मिल सका। यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता (यानी लोक) हार जाती है। उधर, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने भी कहा कि इस समय तंत्र पर लोक हावी है।

दिग्विजय सिंह ने डाक मत पत्रों में कांग्रेस को मिले मतों के प्रपत्र के आधार पर कहा कि डाक मत पत्र के माध्यम से कांग्रेस को वोट देने वाले और हम पर विश्वास जताने वाले सभी मतदाताओं का धन्यवाद है। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है। सोचने की बात यह है कि जब जनता वही है तो वोटिंग का पैटर्न इतना कैसे बदल गया? उधर, 1,128 कर्मचारियों ने डाक मत पत्र के माध्यम से बुदनी में शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में मतदान किया। छिंदवाड़ा विधानसभा में कमल नाथ को 2,473 कर्मचारियों के मत मिले। भोपाल के मध्य, नरेला, भोपाल उत्तर, गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवारों को अधिक मत मिले हैं। भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार पीसी शर्मा को 2,001 वोट मिले। जबकि, भाजपा के भगवान दास सबनानी को 1,510 मत मिले हैं। जबलपुर और ग्वालियर जिले में भी डाक मत पत्रों में कांग्रेस आगे रही। वहीं, इंदौर में देपालपुर को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस की तुलना में भाजपा को अधिक कर्मचारियों के मत मिले।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...