MP leading state in distribution of crop damage relief amount: Chief Minister Chouhan: फसल क्षति की राहत राशि बाँटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री चौहान

Date:

भोपाल : 21 मार्च, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में फसल क्षति की राहत राशि बाँटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। भारत के अन्य राज्यों में किसानों को इतनी अधिक राशि प्रदान नहीं की जाती है। प्रदेश में फसलों का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को शत-प्रतिशत मान कर राहत राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मैंने वर्षा और ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। किसानों को राहत राशि के अलावा फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वैज्ञानिक तरीके से फसल क्षति का आकलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के 20 जिलों में लगभग 33 हजार हेक्टेयर में नुकसान होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली नहीं होगी। बेटियों की शादी में मदद भी की जायेगी। बैठक के पूर्व राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम का गायन हुआ।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...