Programs of different cultures strengthen emotional unity: Shivraj : भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के कार्यक्रम भावनात्मक एकता को करते हैं मजबूत : मुख्यमंत्री चौहान

Date:

भोपाल । 27 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम और विचार अद्भुत है। इससे देश में भावनात्मक एकता मजबूत हो रही है। एक राज्य दूसरे राज्य की परम्पराओं, जीवन-मूल्यों और संस्कृति को समझ रहा है और राज्य परस्पर निकट आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में विभिन्न राज्यों की अलग-अलग संस्कृतियों को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक उत्सव करने की पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुँचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मणिपुर पहुँच कर यह देखा कि यहाँ संगाई महोत्सव में अलग-अलग राज्यों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे और मणिपुर की जनता उन सभी कलाकारों को दिल से सराह रही थी। विशाल जन-समूह एकत्रित था। कला प्रेमियों में राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए जुनून था। मध्यप्रदेश के कलाकारों ने भी अपनी कला का यहाँ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मणिपुर की जनता से मिला स्नेह और आदर याद रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मणिपुर की जनता और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मणिपुर की जनता को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिससे मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम करते हुए इस परम्परा को स्थापित किया जा सके। ऐसे कार्यक्रम देश में एकात्मता के भाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सब भारत माता के लाल हैं, भेदभाव का कहाँ सवाल है। अलग भाषा और अलग देश है फिर भी अपना एक देश है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...