Shiv Jyoti Arpanam in Ujjain: 2023: उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम : 2023

Date:

भोपाल : 14 फरवरी, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने महाशिवरात्रि पर उज्जैन में दीप प्रज्‍ज्वलित करने के अनोखे महाअभियान में हिस्सेदारी का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन के निवासियों से भी दीप प्रज्‍ज्वलित करने के महाअभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने दीप प्रज्‍ज्वलन में जन-भागीदारी के लिए अपने संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि 18 फरवरी को आ रही है। महाकाल महाराज की कृपा बरसने वाली है। महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम : 2023 कार्यक्रम में महाकाल महाराज की नगरी दीपों के प्रकाश से जगमग होने वाली है। अवंतिकावासी दीप जला रहे हैं, लाखों दीपक। आइए आप भी दीपक जलाइए। मैं भी अपने परिवार के साथ दीपक जलाऊँगा, मैं संकल्प लेता हूँ। आप भी दीपक जलाएँ और उज्जैन महाकाल बाबा की नगरी और मध्यप्रदेश के वैभाव को ओर बढ़ाएँ। जय महाकाल।

बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड

उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में जन-सहयोग से 21 लाख दीपक प्रज्‍ज्वलित किए जाएंगे। गत वर्ष भी महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री चौहान के आहवान पर उज्जैन नगरी महाशिवरात्रि पर जगमग हुई थी। महाशिवरात्रि दीपोत्सव को “शिव ज्योति अर्पणम : 2023” का नाम दिया है। पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इससे पहले उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीए प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीए प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था। उज्जैन में इस बार महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीए प्रज्ज्वलित करने की योजना है। यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा।

उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम: 2023 अंतर्गत क्षिप्रा नदी के घाटों, नगर में स्थित मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों और घरों में दीप जलाए जाएंगे। विद्युत सज्जा के साथ रंगोली भी चित्रित की जाएगी। जन-सहभागिता के लिए उज्जैनवासी संकल्प-पत्र भर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग शिव ज्योति अर्पणम (#Shivjyotiarpanam2023) से लोगों को इस अनोखे अभियान से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने भी आज संकल्प-पत्र भरा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...