Solution to all the problems of the world in Indian philosophy: Chief Minister Chouhan: दुनिया की सारी समस्या का समाधान भारतीय दर्शन में : मुख्यमंत्री चौहान

Date:

भोपाल : 18 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी ने विश्व में सामाजिक समरसता का पाठ, मानव समाज में भक्ति एवं ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अदिति लॉन जबलपुर में पूज्य आद्य रामानंदाचार्य जी की 723 वीं जयंती एवं पूज्य जगतगुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त किये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज का दिन पवित्र है यह सुखद संयोग है कि आज दोनों विभूतियों का प्राकट्य दिवस है। भगवान् प्राप्ति के अनेक मार्ग ऋषि, मुनियों ने बताए है जिसमें भक्तिमार्ग में जो आनंद है वह अपने आप में अद्भुत है। उनके 12 शिष्यों कबीरदास, रैदास, संत पीपा महाराज, अनंतानंद, सुखानन्द, धन्ना, सेनाचार्य, पदमावती, भावानंद, नाभादास, सुरसुरी, नरहरयानंद थे] जिन्होंने अपने संदेशों से विश्व जगत को बदलने का कार्य किया है। अपने संदेशो में उन्होंने बताया कि सभी में भगवान का वास है। कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है। जातिगत भेदभाव को मिटाने का बीड़ा इन्होंने उठाया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विगत दिवस भोपाल में हुई जी-20 के अंतर्गत थिंक 20 बैठक में विदेशों से आये प्रतिनिधियों से कहा कि दुनिया की सारी समस्या का समाधान हमारे भारतीय दर्शन में है। हम वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा एवं विश्व के कल्याण का भाव रखने वाले लोग हैं। भारतीय दर्शन में प्रकृति, पशु-प्राणियों, नदियों एवं पहाड़ों की पूजा करने का चिंतन भी शामिल है। इन्हीं संदेशों एवं विचारों  को जीवंत बना कर इस परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी द्वारा किया जा रहा है। उनके मन में यह भाव है कि सभी के सहयोग से हम जबलपुर को उस मुकाम पर ले जायें, जहाँ पूरी दुनिया देखे की यह संस्कारधानी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान को आद्य गुरू रामानंदाचार्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी राघव देवाचार्य जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जगतगुरू स्वामी राघव देवाचार्य जी ने भी आशीर्वचन दिये।

कार्यक्रम में डॉ. नीलम दुबे द्वारा लिखी गई किताब स्वामी विवेकानंद का दार्शनिक चिंतन का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद संतों से भेंट की। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अशोक रोहाणी सहित अन्य विशिष्टजन, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...