अब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कहलायेंगे कृषि विस्तार अधिकारी – कृषि मंत्री कंषाना

Date:

भोपाल : 10 फरवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

कृषि में हम और आप जनता के साथ मिलकर प्रदेश को नं.1 बनायेंगे

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, अब कृषि विस्तार अधिकारी कहे जायेंगे। उन्होंने कहा कि हम और आप जनता जनार्दन के साथ मिलकर मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र नं.1 प्रदेश बनायेंगे। कृषि मंत्री कंषाना कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री कंषाना ने आश्वस्त किया कि विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार 15 दिन में निराकरण किया जायेगा।

कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विभाग की रीढ़ है। हम सभी को मिलकर जुट जाना चाहिये जिससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को आठवीं बार भी कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त हो। उन्होंने विभाग में कार्य करने वाले ईमानदार अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके काम में बाधा डालने की किसी भी व्यक्ति को इजाजत नहीं दी जायेगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार हमे किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सभी प्रयास करने होंगे। इसमें कृषि विभाग के सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसानों उच्च गुणवत्ता का सही बीज मिले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। किसानों के साथ इस मामले में धोखाधड़ी करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जायेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुल्तान सिंह शेखावत, राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष डी.के. यादव, राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ.अजय कौशल कृषि विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिलावर सिंह कौरव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोहर गिरी सहित प्रदेश अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...