भोपाल : 28 मार्च , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
दूसरे चरण में शामिल सात सीटों के लिए गुरुवार से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। एक अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी होने के कारण नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। रीवा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मार्गदर्शन मांगा था। इस पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल ने स्पष्ट किया है कि एक अप्रैल को नेगोशिएबल एक्ट के अंतर्गत अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
2
+1



