टीम मध्यप्रदेश जनता का भाग्य और भविष्य बदलने के लिए तेजी से जुट जाए : मुख्यमंत्री  चौहान

Date:

जनता को न हो कोई असुविधा, समय-सीमा में मिले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री  चौहान ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित

भोपाल : 02 दिसम्बर , 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नव वर्ष में निर्धारित रोडमैप के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा मानव जीवन सार्थक तभी होगा, जब हम अपनी शत- प्रतिशत क्षमता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां हैं, जिनको ढंग से प्रचारित करने की आवश्यकता है। इन उपलब्धियों के लिए टीम मध्यप्रदेश को बधाई देता हूँ। हम अपनी उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर समत्व भवन के संवाद कक्ष में नव वर्ष पर मंत्रीगण, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, एचओडी, सभी संभागायुक्त, कलेक्टर्स,समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त एवं समस्त जिला पुलिस अधीक्षक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश बिजली के मामले में सरप्लस स्टेट बना है। ऐसी हमारी अनेक उपलब्धियां हैं। साल भर में हमने जो उपलब्धियां हासिल की हैं उसे जनता के सामने रखें। लघुफिल्मों, सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया  आदि के माध्यम से हर विभाग की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्म-निर्भर भारत की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारा योगदान इसके लिए बेहतर होना चाहिए। हमें हर क्षण का उपयोग करना है। समय को व्यर्थ नहीं जाने देना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विजन और मिशन के साथ कार्य करें। ऐसे काम हो जो प्रदेश की जनता की जिंदगी बदल दें। संबंधित विभाग जी- जान से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करें, जिससे अधिकतम लोग निवेश करें। खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए प्रदेश में खेलमय वातावरण बने। जी-20 के माध्यम से प्रदेश की बेहतर ब्रांडिंग हो। जीरो डिफेक्ट- मैक्जिमम इफेक्ट वाले आयोजन होने चाहिए। विभाग के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश में विकास यात्रा निकाली जाएगी। गांव-गांव जाकर उपलब्धियों का प्रचार होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल सरकारी कर्मकांड बनकर नहीं रहेगा। इसमें जनता शामिल हो। मैं स्वयं जबलपुर में रहूंगा।  गणतंत्र दिवस को अद्भुत और उत्सवी माहौल में मनाया जाए। इसके लिए विभिन्न कार्यों की प्राथमिकता तय कर काम करें। संत रविदास की जयंती को सामाजिक समरसता के लिए कार्यक्रम आयोजित हों। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अद्भुत आयोजनों के लिए बधाई दी।  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का अप्रैल में एक और दौर चलेगा। हवाई जहाज से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा होगी। कूनो में चीता प्रोजेक्ट बनेगा। बैगा, भारिया, सहरिया जाति के अलावा कोल वर्ग की महापंचायत होगी। हर विभाग का रिपोर्ट कार्ड बनेगा। जो टारगेट तय किए थे, उसकी जानकारी ली जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में कितना काम किया इसका रिपोर्ट कार्ड बनेगा। सीएम कॉन्ले्रव के निर्देशों का पालन होना चाहिए। आम बजट की तैयारी करें। घोषणाओं और निर्देशों को पूरा करें। हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समय पर मिले। तृतीय-चतुर्थ और संविदा श्रेणी के वेतन और मानदेय का भुगतान समय पर हो। जल जीवन मिशन , प्रधानमंत्री आवास योजना, भू-अधिकार, राशन आपके ग्राम, स्वनिधि, युवा उद्यमी, स्वच्छ भारत मिशन, अटल प्रगति पथ, आयुष्मान भारत, अमृत सरोवर, लाडली लक्ष्मी, संबंल योजना, प्राकृतिक खेती आदि की मॉनिटरिंग ढंग से कर लाभ मिलना चाहिए। छात्रावासों की व्यवस्था ठीक रहे। बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलें। क्षेत्र में निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेसा अधिनियम को जमीन पर उतारने के लिए ठोस प्रयास हों। सहकारिता नीति जारी करें। जनता का फीडबैक लेने का सिस्टम तैयार करें। मंत्री एवं विभाग के अधिकारी जनता का फीड बैक लें। अच्छे कार्यों का प्रचार-प्रसार हो। जनसम्पर्क विभाग से समन्वय कर बेहतर प्रचार-प्रसार कराएँ। गलत खबर का खंडन करें। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति हो। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के बीच समन्वय हो। सरकारी योजनाओं और कार्यों का प्रभावी क्रियान्वय हो।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता को कोई भी असुविधा न हो। बिना लिए –दिए निश्चित समय-सीमा में लोगों को सुविधाओं का लाभ मिले। माफिया के खिलाफ बेहतर कार्यवाही हुई है। अन्य गतिविधियाँ भी बेहतर चलें। भेापाल के नीलबड़ में 40 एकड़ जमीन छुड़ाई गई है। माफिया से जमीन छुड़ाकर गरीबों के घर बनाएंगे। अधोसंरचना और विकास के कार्य व्यवस्थित ढंग से समय-सीमा में पूरे हों। मिशन मोड में कार्य कर प्रदेश की जनता को समर्पित करें। एक लाख 14 हजार भर्तियां 15 अगस्त तक पूरी हों। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत एडॉप्ट-ए- आंगनवाड़ी, अंकुर अभियान में बेहतर कार्य हों। नवाचार लगातार करते रहें। डाटा की लगातार एनालाइसिस होती रहे। खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता रहे। गेंहूं खरीदी की तैयारी, सड़कों का संधारण समय पर हो जाए। आत्म-‍ निर्भर मध्यप्रदेश के लिए रोडमैप अनुसार कार्यवाही हो। सीएम हेल्प लाइन का दुरुपयोग रोकने की कार्यवाही हो। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समय-सीमा में कार्य हो।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आधार का बायोमैट्रिक सत्यापन हो। भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन ढंग से हो। इज ऑफ डूइंग बिजनेस का क्रियान्वय जिलेवार ढंग से होना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता अनुसार रोडमैप बनाकर पूरी क्षमता के साथ जुट जाएँ। उन्होंने कहा कि हम उन महत्वपूर्ण लोगों में से  हैं जो मध्यप्रदेश को बदलकर जनता को सुखी बना सकते हैं। मध्यप्रदेश की जनता का भाग्य और भविष्य बनाने के लिए डटकर कार्य करें। आनंद प्रसन्नता और उत्साह के साथ काम करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नया साल प्रदेश की जनता के लिए मंगलमय हो, सब यशस्वी हों। प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता खुशहाल हो। मुख्यमंत्री चौहान ने नए साल का रोडमैप सबके सामने रखा और उसे बेहतर ढंग से क्रियान्यन करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान से हुआ और समापन राष्ट्रगान से हुआ।   कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई मध्य प्रदेश की उपलब्धियों पर केंद्रित लघुफिल्म का प्रदर्शन  हुआ।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related