पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से एमपी-राजस्थान में खुलेगा विकास का नया अध्याय: CM

Date:

  • कोटा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव
  • सामूहिक विवाह से सामाजिक समरसता और आर्थिक राहत को बढ़ावा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) अंतरराज्यीय परियोजना मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वीकृत यह महत्वाकांक्षी परियोजना दोनों राज्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजस्थान के कोटा जिले में आयोजित श्रीकृष्ण यदुवंशी अहीर समाज के 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का उद्गम स्थल होने के कारण ‘नदियों का मायका’ कहलाता है और चंबल नदी का आशीर्वाद दोनों राज्यों को समान रूप से प्राप्त है। उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान को “जोड़ीदार प्रदेश” बताते हुए कहा कि पीकेसी परियोजना से सिंचाई, जल प्रबंधन और कृषि विकास को नई गति मिलेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवाह संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है, जो सामाजिक संरचना को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सादगीपूर्ण विवाह की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अत्यधिक खर्च वाले विवाह कई परिवारों के लिए आर्थिक बोझ बन जाते हैं, जबकि सामूहिक विवाह ऐसे बोझ को कम करने का प्रभावी माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कंस वध के बाद सत्ता ग्रहण न कर लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने का उनका उदाहरण आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ के विकास की दिशा में कार्य कर रही है।

यदुवंशी समाज के युवा शिक्षा और राष्ट्रसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे: बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यदुवंशी समाज के युवा शिक्षा और राष्ट्रसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समानता को बढ़ावा देते हैं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करते हैं।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आर्थिक असमानता को कम करने में सहायक होते हैं। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पीकेसी परियोजना से दोनों राज्यों के किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल मिलेगा। विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने भी सामूहिक विवाह को सामाजिक सुधार का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम में संत-वृंद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

विभाग, प्रभार के जिलों और संगठन में मंत्रीगण के परफारमेंस की हुई समीक्षा : प्रदेशाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल

मंत्रिमंडल विस्तार की अभी कोई संभावना नहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

पीएम मोदी का नीदरलैंड दौरा: भारत-नीदरलैंड के बीच ‘रणनीतिक साझेदारी’ पर मुहर, 14 MOU साइन

पीएम मोदी का नीदरलैंड दौरा: भारत-नीदरलैंड के बीच 'रणनीतिक...