प्रशिक्षु सैन्य अफसरों ने पब में की तोड़फोड़, पहले युवती के साथ छेड़छाड़ फिर उसके साथियों को पीटा

Date:

इंदौर । 28 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

विजयनगर थाने के पास शनिवार रात ट्रेनी सैन्य अफसरों ने जमकर उत्पात मचाया। विवाद की शुरुआत डांस के दौरान एक युवती को हाथ लगाने से हुई थी। विजयनगर थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे, पर स्थिति नहीं संभाल सके।
घटना थाना के समीप मिथ्या पब की है। युवती दोस्तों के साथ पार्टी करने आई थी। इस पब में ट्रेनी अफसर भी पार्टी कर रहे थे। बताते हैं कि ट्रेनी अफसरों ने युवती को हाथ लगाया तो मारपीट शुरू हो गई। युवती के साथियों के साथ आए युवकों ने एक सैन्य अफसर की पिटाई कर दी। कुछ ही देर में पब में पार्टी कर रहे साथी एकत्र हुए और युवती के साथियों की न सिर्फ पिटाई की बल्कि पब में भी उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। सूचना पर विजय नगर थाने से करीब 20 पुलिसकर्मी आए, लेकिन सैन्य अफसरों के आगे असहाय नज़र आए। काफी देर तक हंगामा हुआ लेकिन कोई बड़ा अफसर नहीं पहुँचा।

सैन्य अफसर घायल
कुछ देर बाद युवती की साथी थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने एफआइआर नहीं लिखी। इस बात पर थाने में हंगामा भी हुआ। विवाद में एक सैन्य अफसर भी घायल हुआ, लेकिन उसने मेडिकल परीक्षण नहीं करवाया। पहचान उजागर होने के डर से सैन्य अफसर एक-दूसरे का नाम भी नहीं ले रहे थे।

जो सामने आया उसको पीटा
युवकों ने शुरुआत में पब में मारपीट की। इसके बाद जैसे तैसे विवाद शांत हुआ लेकिन करीब 25 युवक बाहर एकत्र हो गए। सभी ने पब से बाहर आए युवक-युवतियों की पुलिस के सामने ही पिटाई की। थाने में एफआइआर भी नहीं लिखी। पिंकेश माहेश्वरी के मुताबिक वे भाभी के जन्मदिन की पार्टी मनाने आए थे। इस दौरान सैन्य अफसरों ने मारपीट की। इसी बीच युवती की चेन गिर गई।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...