Van Veer Safeguards Wildlife: अब वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा करेंगे वन वीर

Date:

भोपाल : 28 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

-अग्नि वीर की तर्ज पर मप्र में वन वीर की भर्ती करेगी सरकार, भर्ती नियम बनाएं

-पांच साल के लिए की जाएगी भर्ती, इसके बाद कुल वन वीरों में से 30 प्रतिशत को दी जाएगी वन रक्षक के पद पर नियुक्त

प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर नियुक्त चीता मित्रों को भी वन वीर भर्ती में दी जाएगी प्राथमिकता

जंगल की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार भारतीय सेना के अग्नि वीर की तरह मध्य प्रदेश में वन वीर की भर्ती करेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने भर्ती नियम बनाए हैं। नियमों को स्वीकृति के लिए राज्य शासन के पास भेजा गया है। राज्य शासन इन नियमों को सामान्य प्रशासन विभाग एवं वित्त विभाग के पास भेजकर इनका परीक्षण कराएगी। वन वीर नियमों में बाघ मित्र, चीता मित्र एवं हाथी मित्र नियुक्त करने का प्रविधान किया गया है। इन नियमों के तहत जंगलों के अंदर एवं पास रहने वाले ग्रामीण, वनवासी एवं आदिवासी युवाओं की पांच साल के लिए भर्ती की जाएगी। हर साल उनका प्रदर्शन देखकर उनकी सालाना अवधि बढ़ाई जाएगी। पांच साल तक उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा। इसके बाद भर्ती किए गए कुल वन वीरों में से अच्छा प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिशत लोगों को वन रक्षक के पद पर नियमित नियुक्ति दी जाएगी।

वहीं चीतों से डर कर उन्हें नुकसान न पहुंचाया जाए, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर ‘चीता मित्र’ भी बनाए गए हैं। वे स्थानीय लोगों को चीतों की प्रवृति से अवगत करा कर उन्हें चीताें की रक्षा कर संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं। अब वन वीर भर्ती में चीता मित्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, क्याेंकि वे जंगल को अच्छे से समझते हैं
वन वीर भर्ती की व्यवस्था इसलिए की जा रही है क्योंकि स्थानीय समुदाय के युवा जंगल को अच्छे से पहचानते हैं और जंगल एवं वन्यप्राणियों की भली भांति रक्षा भी कर सकते हैं। वन रक्षक के पदों पर सीधी भर्ती में कई बार शहरी युवा भी आ जाते हैं, जिन्हें जंगलों में रहने की आदत नहीं होती है। वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के लिए स्थानीय युवा मददगार साबित होते हैं तथा इससे उन्हें रोजगार के भी नए अवसर मिलेंगे।

हर साल की जाएगी पांच सौ से अधिक भर्तियां

वन विभाग की तैयारी है कि वन वीर योजना के तहत हर साल पांच सौ से अधिक भर्तियां की जाएगी। इन्हें 15 से 20 हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार यह प्रक्रिया शुरू कर सकती है। वन वीर भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड और व्यवहारिकता को प्राथमिकता में रखा जाएगा। साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण को प्राथमिकता दी जा सकती है।

एक नजर में

  • कुल वन रक्षक के पद — 20,670
  • वर्तमान में सेवाएं दे रहे वन रक्षक– 16,875
  • खाली पद– 3,795

Read more:

Focus on Establishing Industries: उद्योगविहीन इलाकों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर करें फोकस – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...