लोकसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत का मध्य प्रदेश दौरा

Date:

भोपाल : 28 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

छह से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश में रहेंगे संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सरसंघचालक डा. मोहन भागवत लगभग एक सप्ताह के प्रवास पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान वे उज्जैन में छह से आठ फरवरी तक छोटी टोली की बैठक लेंगे। इसमें संघ प्रमुख के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सहसरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, अरुण कुमार, कृष्णगोपाल सहित सात पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में नए वर्ष के लिए एजेंडा सहित वार्षिक प्रतिनिधि सभा के मुद्दों पर विचार किया जाएगा। नौ फ़रवरी को भागवत मुरैना जाएंगे, जहां वे 10 और 11 फ़रवरी को मध्यभारत प्रांत के

प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे।
प्रचारक बैठक में शाखाओं खासकर सायंकालीन शाखाओं का विस्तार, संघ का समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार, समाज जागरण जैसे विषयों पर सरसंघचालक प्रचारकों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही मतांतरण पर भी वह चर्चा कर सकते हैं, जिसमें गतिविधियों पर नजर रखने खासकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की बात होेगी। बैठक में विभिन्न अनुषांगिक संगठनों से बेहतर समन्वय और उनके विस्तार के बारे में वह चर्चा कर सकते हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...