राहुल गांधी मध्य प्रदेश में करेंगे पांच सभाएं

Date:

भोपाल : 21 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

– यात्रा की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने बनाई अलग-अलग समितियां
– हर वर्ग के पीड़ितों से भी यात्रा के दौरान बात करेंगे राहुल गांधी

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हर बड़े वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुुल गांधी प्रदेश में पांच बड़ी जनसभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे। कहीं बेरोजगारों की तो कहीं किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग और महिलाओं की सभाएं होंगी। पार्टी सभाओं की तैयारी में जुट गई है। हर स्तर पर इसके लिए समितियां बनाई है। प्रत्यके सभा में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा फरवरी के अंतिम सप्ताह प्रदेश में मुरैना से प्रवेश करेगी। यह यात्रा सात लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

पहली सभा ग्वालियर-चंबल में बेरोजगारों की होगी। वजह यह कि इस क्षेत्र मेें बड़ी संख्या में युवा अग्निवीर, अर्ध सैनिक बल और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। यहां अग्निवीर और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से राहुल गांधी बात करेंगे। राजगढ़ या आसपास किसी स्थान पर किसान महासभा करने की तैयारी है। कारण यह कि इस क्षेत्र में किसानों की संख्या अधिक है। रतलाम और आसपास के जिलों में आदिवासियों की बहुतायत संख्या होने के कारण राहुल यहां आदिवासी न्याय सभा करेंगे। इसके अतिरिक्त उज्जैन में महिला न्याय सभा होगी। एक अन्य सभा अनुसूचित जाति वर्ग (अजा) के लिए होगी। इसके लिए स्थान चिहृित किया जा रहा है।

न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश में अलग-अलग वर्ग के पीड़ितों से भी बात करेंगे। उदाहरण के तौर पर कर्मचारी चयन मंडल पूर्व में (व्यापमं) में कथित तौर पर पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित नहीं हो पाने वाले उम्मीदवारों से वह बात करेंगे। इसके अतिरिक्त किसान, मजदूर वर्ग के कुछ लोगों से भी वह बातचीत करेंगे। पार्टी ऐसे पीड़ितों की सूची तैयार कर रही है।
————-
न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए अलग समितियां बनाई गई हैं। प्रदेश के अलग-अलग अंचल में पांच जनसभाएं होंगी। इसकी भी तैयारी चल रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी पीड़ितों से भी बात करेंगे। इनके नाम चिह्नित किए जा रहे हैं।
जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...